इवेंट में जेठालाल से टकराए धुरंधर के जमील जमाली, हुआ TMKOC रीयूनियन, Video

26 Mar 2026

Photo: Screengrab

जमील-जेठा की मुलाकात

बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ रही है. इसके हीरो रणवीर सिंह के साथ-साथ एक्टर राकेश बेदी भी खूब तारीफें बटोर रहे हैं.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

राकेश बेदी ने फिल्म में जमील जमाली नाम के पाकिस्तानी राजनेता का किरदार निभाया है. 'धुरंधर 2' के अंत में जमाली से जुड़े ट्विस्ट ने दर्शकों के मन में छाप छोड़ दी है.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

'धुरंधर' में जमाली का किरदार निभाकर देशभर के फेवरेट बनने से पहले एक्टर राकेश बेदी टेलीविजन के फेवरेट एक्टर रह चुके हैं. उन्होंने कई फेमस कॉमेडी शो में काम किया था.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के पिता और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाबूलाल नाम के शख्स का किरदार निभाया था.

Photo: Screengrab

हाल ही में 'तारक मेहता' शो के जेठालाल और बाबूलाल यानी एक्टर दिलीप जोशी और राकेश बेदी का एक इवेंट में रीयूनियन हुआ.

Photo: Instagram/@tmkocfans

दोनों की मुलाकात एक अवॉर्ड फंक्शन में हुई. यहां राकेश ने दिलीप को देखकर उन्हें अपने साथ बैठाया. दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा और हंसते हुए बात करते दिखे.

Photo: Screengrab

फैंस दोनों एक्टर्स को साथ देखकर बेहद खुश हो गए हैं. उनके साथ प्रोड्यूसर अशोक पंडित और टीवी एक्टर गौरव खन्ना को भी बैठे देखा जा सकता है.

Photo: Instagram/@tmkocfans

इवेंट में दिलीप जोशी और राकेश बेदी दोनों ही डैपर लुक में पहुंचे थे. फिल्म 'धुरंधर 2' की बात करें तो इसने रिलीज के एक हफ्ते में 1000 करोड़ रुपये कमा लिये हैं.

Photo: Instagram/@tmkocfans

Read Next