26 February 2023
सोर्स- इंस्टाग्राम
महाकाल के दरबार में केएल राहुल-अथिया, हाथ जोड़कर मांगी मन्नत
महाकाल की शरण में अथिया
केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बाद महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच गए हैं.
सोशल मीडिया पर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की महाकाल के दर्शन करते हुए फोटोज सामने आईं.
तस्वीरों में अथिया और केएल राहुल हाथ जोड़ कर महादेव की अराधना करते नजर आ रहे हैं.
माथे पर चंदन, गले में चुनर डाले केएल राहुल और अथिया महादेव के दरबार में उनकी भक्ति में लीन दिखे.
केएल राहुल और अथिया शेट्टी भस्म आरती में भी शामिल हुए.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में केएल राहुल और अथिया शेट्टी गर्भगृह में बैठकर पूजन अभिषेक करते हुए देखे जा सकते हैं.
1 मार्च से इंदौर में भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाली है.
टेस्ट मैच से पहले केएल राहुल ने पत्नी अथिया संग महाकाल का आर्शीवाद लिया.
केएल राहुल और अथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद पहली बार उन्हें महाकाल के दरबार में साथ देखकर फैंस का दिल गदगद हो गया है.
ये भी देखें
अक्षय संग गाना करके छाईं, अब टाइगर श्रॉफ संग ठुमके लगाएंगी अक्षरा सिंह? सेट से सामने आई Video
श्वेता तिवारी संग रिश्ते की चर्चा, एक्टर ने हेटर्स को दिया जवाब
दूसरे हनीमून पर एक्ट्रेस! बिकिनी पहन दिखाया टशन, बोल्डनेस से लगाई 'आग'
बिकिनी टॉप में एक्ट्रेस, बोल्डनेस से ढाया कहर, फैंस बोले- Ufff...