23 Apr 2026
(Photo: Instagram @realpz, @_arshdeep.singh__)
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उनके कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं.
(Photo: Instagram @_arshdeep.singh__)
मगर अर्शदीप सिंह के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस उनके संस्कारों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
(Photo: Instagram @_arshdeep.singh__)
वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह मैदान में अपनी टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ दिखाई दिए. उनके साथ पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी दिखाई दीं.
(Video: Social Media)
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद प्रीति अपनी टीम को सराह रही थीं. तभी अर्शदीप ने मैदान में प्रीति जिंटा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.
(Photo: Instagram @_arshdeep.singh__)
अर्शदीप के पैर छूने पर प्रीति भी एक पल के लिए हैरान दिखीं. फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए अर्शदीप को गले लगा लिया.
(Photo: Instagram @realpz)
प्रीति जिंटा के पैर छूते हुए अर्शदीप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
(Photo: Instagram @realpz)
फैंस अर्शदीप के संस्कारों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसलिए मैं पंजाब किंग्स को सपोर्ट करता हूं. दूसरे ने लिखा-अर्शदीप ने दिल जीत लिया.
(Photo: Instagram @_arshdeep.singh__)