कॉमेडियन सुदेश लहरी की बेटी का कमाल, रियलिटी शो में गाया गाना, दंग रह गए कृष्णा

17 Apr 2026

Photo: Instagram/@shikhalehri

छा गईं सुदेश की बेटी

कॉमेडियन सुदेश लहरी, कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स' सीजं 3 धमाल मचा रहे हैं. अपनी कुकिंग के साथ-साथ वो सभी को हंसाते भी हैं.

Photo: Instagram/@shikhalehri

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ मिलकर सुदेश लहरी शो पर कलाकारों और टीवी पर दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं.

Photo: Instagram/@shikhalehri

सुदेश के परिवार को भी उनका साथ देते हुए शो पर देखा गया है. सुदेश के दो बच्चे हैं- एक बेटा मणि और बेटी शिखा. दोनों ही टैलेंट का भंडार हैं.

Photo: Instagram/@shikhalehri

अब शिखा लहरी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें 'लाफ्टर शेफ्स 3' पर अपनी सुरीली आवाज में गाते देखा जा सकता है.

Photo: Instagram/@shikhalehri

शिखा बेहद प्यारे अंदाज में 'कमली' गाना गा रही हैं. उनके सामने खड़े कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह और निया शर्मा उनकी बुलंद आवाज सुनकर चौंक जाते हैं.

Photo: Instagram/@shikhalehri

शिखा लहरी के गाने से इम्प्रेस होकर कृष्णा उनका हाथ थामकर उन्हें मंच पर कैमरा के सामने खड़ा कर देते हैं. इसके बाद सभी उनकी सिंगिंग पर नाचने लगते हैं.

Photo: Instagram/@shikhalehri

सुदेश लहरी की बेटी शिखा सोशल मीडिया पर भी अपने वीडियो शेयर करती हैं. इनमें उन्हें गाते, मस्ती करते और अपने भतीजे के साथ खेलते देखा जाता है.

Photo: Instagram/@shikhalehri

Read Next