2 फरवरी 2023
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम
दुल्हन बनने जा रहीं 'चक दे' की कोमल चौटाला, 11 साल से रिलेशन में, कौन है दूल्हा?
फिल्म चक दे! इंडिया में कोमल चौटाला का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस चित्राशी रावत शादी कर रही हैं.
कोमल चौटाला कर रहीं शादी
चित्राशी रावत की शादी की खबर तेजी से वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने बताया है कि वो अपने को-स्टार ध्रुवादित्य संग ब्याह रचाएंगीं.
चित्राशी की मुलाकात अपने दूल्हे ध्रुवादित्य भगवानानी से फिल्म प्रेमाई के सेट्स पर हुई थी.
अब दोनों 4 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं. ये शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होगी.
ध्रुवादित्य और चित्राशी एक दूसरे के साथ पिछले 11 सालों से रिश्ते में हैं.
चित्राशी ने बताया कि बिलासपुर में उनकी शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल पार्टी की जाएगी.
एक्ट्रेस बताती हैं कि वो और ध्रुवादित्य सिंपल कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवारों ने मना कर दिया.
एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्होंने अभी सिर्फ शादी का प्लान बनाया है. इसके बाद वो रिसेप्शन और हनीमून का सोचेंगी.
चित्राशी और ध्रुवादित्य को शादी की ढेरों बधाई!
ये भी देखें
बिकिनी पहन बोल्ड हुई एक्ट्रेस, Beach पर बिखेरा जलवा, फैंस बोले- फायर
हनीमून पर एक्ट्रेस, क्रूज पर पति की बांहों में हुई रोमांटिक, छाई केमिस्ट्री
बिकिनी में पूनम पांडे ने बढ़ाया टेम्प्रेचर, फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर
रामानंद सागर की परपोती बिकिनी में छाईं, ग्लैमरस लुक पर घायल फैंस