गोबर में सनीं शोबिज की हसीनाएं, ग्लैमर की छोड़ी परवाह, गांव में बनाए उपले, Video

12 Aug 2025

Photo: Instagram @zeetv

देसी लाइफ पर बेस्ड शो 'छोरियां चली गांव' फैंस को एंटरटेन कर रहा है. ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध छोड़ ये 11 हसीनाएं शो में धमाल मचा रही हैं.

छोरियों की अग्निपरीक्षा

Photo: Screengrab

देसी लाइफ को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं. मिट्टी के घर में रहने से लेकर चूल्हा चौका तक करने लगी हैं.

Photo: Screengrab

शो में इन हसीनाओं को अपनी जगह बनाए रखने के लिए खास चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. अब उन्हें नया टास्क मिला है.

Photo: Screengrab

यहां इन शहरी हसीनाओं को गोबर इकट्ठा कर अग्निपरीक्षा देनी है. अनीता हसनंदानी, डॉली जावेद, सुरभि, सुमुखी गांव-गांव जाकर गोबर मांग रही हैं.

Photo: Instagram @zeetv

गोबर ढूंढ़ने में सबकी हालत खराब हो चुकी है. वो गांववालों से गोबर इकट्ठा कर टास्क जीतने की कोशिश में हैं.

Photo: Screengrab

गोबर के नाम से दूर भागने वाली ये हसीनाएं आज इसी गोबर में लोटपोट होती दिखी हैं. गोबर में उनके हाथ, कपड़े सने हुए हैं.

Photo: Screengrab

गोबर उठाते वक्त शुरुआत में इन हसीनाओं की हालत खराब हो जाती है. लेकिन फिर भी वो हार नहीं मानतीं, चीखते-चिल्लाते हुए गोबर उठाती हैं.

Photo: Screengrab

गोबर को इकट्ठा कर इन हसीनाओं को उपले बनाने हैं. फिर अपने नाम की वॉल पर इन्हें चिपकाना है. देखना होगा ये टास्क कौन जीतता है.

Photo: Screengrab

Read Next