'तपकर आगे बढ़ती हैं बहादुर मह‍िलाएं...' चारु की पोस्ट, क्या Ex पति राजीव को मारा ताना?

13 June 2025

Credit: Charu Asopa

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार चारु असोपा सुर्खियों में आई हुई हैं. पहले मुंबई से बिकानेर शिफ्ट होने और फिर ऑनलाइन साड़ी-सूट बेचने को लेकर चर्चा में थीं.

चारु ने शेयर कीं फोटोज

अब एक्स हसबैंड राजीव सेन संग जुबानी जंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. चारु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं.

हाल ही में चारु ने खुद की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें एक्ट्रेस हाई स्लिट स्कर्ट और ओवरसाइज शर्ट पहने नजर आईं. एक रेस्त्रां के बाहर ये खड़ी पोज दे रही हैं. 

चारु ने कैप्शन में इनडायरेक्टली एक्स पति राजीव पर निशाना साधाते हुए ल‍िखा है- बहादुर महिलाएं अपने कम्फर्ट जोन में रहकर आगे नहीं बढ़ती हैं, बल्कि आग में तपकर आगे बढ़ती हैं.

इसी के साथ चारु ने फायर इमोजी भी बनाया है. बता दें कि चारु पर राजीव सेन ने आरोप लगाया था कि वो बेटी जियाना को उनसे मिलने से रोकती हैं.

जब भी जियाना से मिलने के लिए कहते हैं तो कोई न कोई बहाना बना देती हैं. चारु ने इसपर पलटवार करते हुए अपने यूट्यूब व्लॉग में कहा था कि मैं क्यों उन्हें बेटी से मिलने से रोकूंगी.

उनका हक है. वो कभी भी आकर बेटी से मिल सकते हैं. मुंबई में राजीव ने चारु को किराए का घर दिलवाने के लिए कहा था पर चारु ने मना कर दिया था.

Read Next