'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई', मिस्ट्री मैन से लड़ीं वडा पाव गर्ल, लिया शादी का वादा
28 Jan 2026
Photo: ITG
चंद्रिका-मिस्ट्री मैन की लड़ाई
इन दिनों सोशल मीडिया पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस ड्रामे के पीछे हैं फेमस वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, उनके पति युगन गेरा और एक मिस्ट्री मैन, जिससे शादी को चंद्रिका उतावली हैं.
Photo: Instagram/@chandrika.dixit
कम से कम चंद्रिका दीक्षित और मिस्ट्री मैन की नई वीडियो देखकर तो ऐसा ही लग रहा है. इस वीडियो में चंद्रिका, शख्स से हाथापाई कर रही हैं और उससे शादी का वादा मांग रही हैं.
Photo: Instagram/@chandrika.dixit
चंद्रिका दीक्षित के मिस्ट्री मैन ने उनके साथ एक वीडियो शेयर की है. इसमें वडा पाव गर्ल उनपर चिल्ला रही हैं. वो मांग कर रही हैं कि शख्स उनसे शादी करे.
Photo: Screengrab
वडा पाव गर्ल कहती हैं कि उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है. ऐसे में अब मिस्ट्री मैन उनसे शादी करें. लेकिन शख्स कहता है कि वो ऐसा नहीं कर सकता.
Photo: Instagram/@kon_mysteryman
वो कहता है कि पहले चंद्रिका को पहला पति छोड़ना होगा. इसके बाद मिस्ट्री मैन उनके सिर पर हाथ रखकर कसम खाता है कि सब ठीक हो जाएगा.
Photo: Screengrab
कुछ दिन पहले इसी शख्स के साथ चंद्रिका दीक्षित ने शादी के जोड़े में अपनी फोटोज शेयर की थीं. बाद में ये शेरवानी का विज्ञापन साबित हुईं.
Photo: Instagram/@chandrika.dixit
दूसरी तरफ उनके पति युगम गेरा ने मीडिया से मुलाकात करने का आग्रह किया है. ये सब तब शुरू हुआ था जब चंद्रिका ने पति पर चीटिंग का आरोप लगाया था.
Photo: Instagram/@chandrika.dixit
इस सारे विवाद के बीच इंटरनेट का एक हिस्सा चंद्रिका दीक्षित को ट्रोल कर रहा है. यूजर्स का मानना है कि दोनों पति-पत्नी मिलकर नाटक कर रहे हैं.