04 Jan 2026
Photo: Yogen Shah
इन दिनों सोशल मीडिया पर हर कोई सनी देओल की आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' का इंतजार कर रहा है. एक्टर को फैंस वापस एक्शन मोड में देखना चाहते हैं.
Photo: Yogen Shah
'बॉर्डर 2' 1997 में आई फिल्ममेकर जेपी दत्ता की कल्ट-क्लासिक 'बॉर्डर' का सीक्वल है. इस फिल्म का पहला गाना घर कब आओगे भी कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ, जिसकी चर्चा काफी ज्यादा रही.
Photo: Instagram @tseriesfilms
सनी की फिल्म 'बॉर्डर 2' को आने में कुछ ही वक्त का समय बाकी है. ऐसे में फैंस ये कयास लगाने में बिजी हैं कि क्या ये फिल्म 1997 में आई 'बॉर्डर' का रिकॉर्ड तोड़ सकेगी या नहीं.
Photo: IMDb
ऐसे में इस सवाल पर फिल्म की प्रोड्यूसर और OG 'बॉर्डर' बनाने वाले जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपनी बात सामने रखी है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैन की रील शेयर करते हुए अपना जवाब लिखा है.
Photo: Instagram @nidhiduttaofficial
निधि दत्ता ने लिखा, 'इस फिल्म का मकसद कभी भी 1997 में आई बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ना नहीं था. कोई भी ऐसा कर ही नहीं सकता. मेरे पापा ने एक मास्टरपीस बनाया था.'
Photo: Instagram @nidhiduttaofficial
'लेकिन उन्होंने वो फिल्म इसलिए बनाई थी ताकि हमारे जवान सैनिकों की कहानियां लोगों तक पहुंचें. और बॉर्डर 2 भी ठीक वैसा ही कर रही है. हमारे बहादुर सैनिकों की कहानियां बताना यही असली बात है.'
Photo: Instagram @tseriesfilms
बता दें कि 'बॉर्डर 2' को अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' बनाने वाले डायरेक्टर अनुराग सिंह ने बनाया है. ये फिल्म 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी जिसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं.
Photo: Yogen Shah