आएशा के शातिर इरादे, नील से बोलीं- प्यार के बहाने मुन्नवर को गेम से है निकालना

21 दिसंबर 2023

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

बिग बॉस 17 में कॉमेडियन और कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आएशा खान ने कुछ दिन पहले ही एंट्री मारी है. आते ही उन्होंने कॉमेडियन को लेकर बड़े-बड़े खुलासे करने शुरू कर दिए.

क्या है आएशा का गेम?

आएशा ने इल्जाम लगाया कि मुनव्वर उनके साथ रिश्ते में रहते हुए भी दूसरी लड़कियों से जुड़े हुए थे. इसपर कॉमेडियन भी रोते नजर आए थे और उन्होंने शो छोड़ने तक की बात कह डाली थी.

दुनियाभर के ड्रामे के बाद आएशा और मुनव्वर के बीच फिर से दोस्ती हो गई है. दोनों आपस में मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं. ये चीज घरवालों को नहीं पच रही है.

ऐश्वर्या और नील को इस बारे में शो पर बात करते देखा गया था. ऐश्वर्या का कहना था कि आएशा ने पहले आकर मुनव्वर से लड़ाई की और अब उनके साथ लव एंगल चलाने की कोशिश कर रही हैं.

इस बीच बताया जा रहा है कि शो पर नील भट्ट से बात करते हुए आएशा खान ने खुद कहा है कि वो मुनव्वर का इस्तेमाल लाइमलाइट के लिए कर रही हैं और बाद में उन्हें शो से बाहर करवा देंगी.

जब से आएशा खान ने बिग बॉस के घर में एंट्री मारी है उन्हें मुनव्वर फारूकी के फैंस ट्रोल कर रहे हैं. आएशा की मुनव्वर संग अपनी लड़ाई और लव एंगल को यूजर्स नकली बता रहे हैं.

आएशा के मुनव्वर पर चीटिंग के इल्जाम के बाद कॉमेडियन की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला ने भी अपनी कहानी सामने रखी थी. उन्होंने रोते हुए इंस्टा लाइव पर बताया हा कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया था.

Read Next