शिद्दत से बेटी चाहती थीं भारती, अधूरी रही ख्वाहिश, करवाएंगी नसबंदी? बोलीं- दिल तो...

22 DEC 2025

Photo: Screengrab

कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर बेटे की मां बन चुकी हैं. अस्पताल के बेड से ही गुड न्यूज शेयर कर कपल ने अपनी खुशी जाहिर की. लेकिन साथ ही एक मलाल भी रह गया. 

भारती बनीं बेटे की मां

Photo: Screengrab

दरअसल, भारती और हर्ष एक बेटे गोला के बाद शिद्दत से बेटी चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. डिलीवरी के बाद अपने व्लॉग में भारती ने इसका जिक्र किया.

Photo: Screengrab

भारती बोलीं- मैं बड़ी एक्साइटेड हूं कि मैं अब तीन लड़कों से प्यार करूंगी, दो छोटे-छोटे और एक मूंछ वाला बड़ा. मैं बहुत खुश हूं. 

Photo: Screengrab

ऐसा फील नहीं हो रहा कि लड़की क्यों नहीं हुई. बस ऐसा लग रहा है कि बच्चा हो गया. बस मेरा बच्चा मेरी गोद में आ जाए. 

Photo: Screengrab

फिर भारती ने कहा अब मन कर रहा है कि नसबंदी करा दूं, जिससे कि आगे बच्चा ना हो. उन्होंने मुझसे पूछा कि- करना है मैंने कहा नहीं.

Photo: Instagram @Bharti.laughterqueen

भारती आगे बोलीं- हर्ष की तो शायद मैं करवा दूं लेकिन अभी नहीं. पता नहीं लेकिन जब बच्चा हो जाता है तो लगता है- एक और. एक लड़की और हो जाए बस. दिल तो नहीं मानता. 

Photo: Instagram @Bharti.laughterqueen

हालांकि हर्ष जब मजाक में कहते हैं कि फिर एक और लड़का हो गया तो. भारती कहती हैं- मैं गंजी हो जाऊंगी, बाल नोच लेंगे मेरे. पर कोई बात नहीं लड़कियां वैसे भी बहुत हैं हमारे घर में. 

Photo: Instagram @Bharti.laughterqueen

Read Next