अचानक ब्रेक हुआ वॉटर बैग, डिलीवरी से पहले दर्द में तड़पीं भारती, रोता देख पति बोले- 10 घंटे...

21 DEC 2025

Photo: Screengrab

कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं. 19 दिसंबर को उन्होंने बेटे को जन्म दिया.

दर्द में थीं भारती

Credit: Credit name

मगर डिलीवरी से पहले भारती काफी दर्द में थीं. दरअसल, 19 दिसंबर की सुबह सोते हुए करीब सुबह 6 बजे उनका अचानक वॉटर बैग फट गया था, जिसकी वजह से वो अचानक घबराकर उठीं.

Credit: Credit name

भारती ने बताया कि उनका पूरा बिस्तर गीला हो गया था. वो काफी डर गई थीं. उन्होंने पति हर्ष को उठाया. जब डॉक्टर से बात की तो डॉक्टर ने कहा कि उनकी डिलीवरी करनी होगी.

Photo: Screengrab

ये बताते हुए भारती काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा कि उन्हें काफी डर लग रहा था. उन्होंने ये भी कहा कि रात में भी उन्हें काफी बेचैनी महसूस हो रही थी. 

Photo: Screengrab

भारती फिर परिवार संग सुबह 7 बजे हॉस्पिटल पहुंचीं. जहां उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया.

Photo: Screengrab

वहीं, ऑपरेशन थिएटर के बाहर मौजूद हर्ष ने कहा कि इस बार सबकुछ बहुत अचानक से हो गया.

Photo: Screengrab

पहली प्रेग्नेंसी में वो लोग आराम से हॉस्पिटल गए थे और फिर बाद में लेबर पेन शुरू हुआ था. 8-10 घंटे भारती को लेबर पेन में रहना पड़ा था. इस बार सबकुछ एकदम से हो गया. 

Photo: Screengrab

खास बात ये है कि डिलीवरी के 2 घंटे बाद होश में आने के तुरंत बाद ही भारती व्लॉगिंग करने लगीं.

Photo: Screengrab

दूसरे बेटे की मां बनने का उन्होंने एक्सपीरियंस भी शेयर किया. भारती ने कहा कि वो बेटी चाहती थीं. काश उन्हें बेटी होती. मगर बेटे के आने से भी वो खुश हैं. 

Photo: Instagram @bharti.laughterqueen

भारती ने कहा कि उनकी जिंदगी में अब तीन लड़के हैं, जिन्हें वो प्यार करती हैं. हॉस्पिटल के रूम में बेड पर लेटे हुए उन्होंने फैंस संग खूब बातचीत की. 

Photo: Instagram @bharti.laughterqueen

हालांकि, भारती अभी अपने बेटे से मिली नहीं हैं, क्योंकि उनका बेटा फिलहाल ऑब्जर्वेशन में है. वो अपने नन्हे राजकुमार से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रही हैं. फैंस भी भारती के लाडले से मिलने को बेताब हैं.

Photo: Instagram @bharti.laughterqueen

Read Next