12 MAY 2026
(Photo: Instagram @avikagor)
बालिका वधू से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस अविका गौर भारत छोड़कर बैंकॉक शिफ्ट हो रही हैं. अविका ने पति संग मिलकर बैंकॉक में नया घर भी खरीद लिया है.
(Photo: Instagram @avikagor)
अविका के इस खुलासे से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है. हालांकि, एक्ट्रेस का कहना है कि काम के सिलसिले में वो भारत आती जाती रहेंगी.
(Photo: Instagram @avikagor)
वहीं दूसरी ओर अविका जल्द ही स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाली हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' में दूसरी बार पार्टिसिपेट करने पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की.
(Photo: Instagram @avikagor)
फिल्मीज्ञान संग बातचीत में अविका से बेबी प्लानिंग के बारे में भी पूछा गया. अविका से सवाल किया गया कि वो बैंकॉक शिफ्ट हो रही हैं तो क्या उनके बच्चे अब बैंकॉक में होंगे?
(Photo: Instagram @avikagor)
इसपर अविका बोलीं- मुझे नहीं पता. हम बच्चों के बारे में आखिर बात ही क्यों कर रहे हैं?
(Photo: Instagram @avikagor)
अविका ने आगे कहा कि उन्हें बच्चे ज्यादा पसंद नहीं हैं. लेकिन वो जल्द ही बच्चों को पसंद करने लगेंगी. बच्चों को लेकर अविका का रिएक्शन वायरल हो रहा है.
(Photo: Instagram @avikagor)
अविका की बात करें तो उन्होंने साल 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग टीवी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में शादी रचाई थी.
(Photo: Instagram @avikagor)