21 फरवरी 2023
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम
कंगना के गुरु जी से 'सलमान की मुन्नी' ने सीखा कथक, बन गईं ट्रेन्ड डांसर
टैलेंटेड 'मुन्नी'
साल 2012 की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' की मुन्नी को कौन नहीं जानता. हर कोई उसकी मासूमियत का कायल हो गया था.
लेकिन मुन्नी का कैरेक्टर प्ले करने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो चुकी हैं. उनका लुक बेहद स्टाइलिश हो चुका है.
हर्षाली मल्होत्रा महज 14 साल की हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है.
वहीं साथ ही ये कहना भी गलत नहीं होगा कि हर्षाली वक्त के साथ काफी टैलेंटेड भी हो गई हैं.
हर्षाली ने एक साल तक कथक की ट्रेनिंग ली है. ये डांस उन्होंने गुरू जी राजेंद्र चतुर्वेदी से सीखा है.
गुरू जी राजेंद्र चतुर्वेदी वही टीचर हैं जिन्होंने कंगना रनौत को भी कथक में ट्रेन किया है.
हर्षाली ने एक साल तक डांस में ट्रेनिंग लेने के बाद सर्टिफिकेट लिया और कैप्शन में अपनी फीलिंग्स भी शेयर की थी.
हर्षाली ने लिखा था- गुरू जी के आशीर्वाद के बिना ये मुमकिन नहीं हो सकता था. ये मेरे सक्सेस की सीढ़ी का पहला कदम है.
हर्षाली मल्होत्रा ने बजरंगी भाईजान फिल्म के बाद से ही इंजस्ट्री से दूरी बना ली थी. वो पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में वापसी कर करियर बनाना चाहती हैं.
ये भी देखें
झोपड़ी से आलीशान घर में पहुंचीं मोनालिसा, शादी के बाद फरमान संग की श्रीकृष्ण की पूजा
फरमान संग शादी, अटकी मोनालिसा की फिल्म, बर्बाद हुए डायरेक्टर? बोले- सब खत्म
फरमान के लिए त्यागा परिवार, शादी के बाद हनीमून पर कहां जाएंगी मोनालिसा?
गौरव की दुल्हन बनेंगी कृतिका, शादी में पहुंचने लगे मेहमान, दिखा क्रिकेटर्स का टशन