13 Nov 2025
Photo: Instagram/@renukash710
बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. दोनों को अक्सर वीडियो शेयर करते और एक दूसरे पर प्यार बरसाते देखा जाता है.
Photo: Instagram/@ashutosh_ramnarayan
दोनों ने साल 2001 में शादी की थी. तब से उनका साथ बना हुआ है. लेकिन अब आशुतोष के 58वें जन्मदिन के मौके पर कपल ने एक बार फिर एक दूसरे संग हमेशा साथ रहने की कसमें खाईं.
Photo: Instagram/@ashutosh_ramnarayan
कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें परिवार के सदस्यों से घिरा देखा जा सकता है. आशुतोष और रेणुका दोनों के हाथों में जयमाला है. उनके सामने केक रखा है.
Photo: Instagram/@renukash710
आशुतोष अपना सिर झुकाते हैं ताकि रेणुका उनके गले में माला पहना सकें. लेकिन एक्ट्रेस थोड़ा नखरा और मस्ती करती हैं. दोनों की खुशी इस वीडियो में देखने लायक है.
Photo: Instagram/@renukash710
आशुतोष राणा ने 10 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया था. इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्य सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे. पत्नी ने भी उन्हें खास बधाई दी थी.
Photo: Instagram/@renukash710
बता दें कि कपल की शादी को 24 साल पूरे हो गए हैं. दोनों ने दो साल डेट करने के बाद एक दूसरे से 25 मई 2001 को शादी की थी. उनके दो बेटे हैं.
Photo: Instagram/@renukash710
अक्टूबर के महीने में आशुतोष राणा दुबई ओपेरा में रावण का किरदार निभाने के लिए चर्चा में आए थे. उनका लुक खूब वायरल हुआ था, जिसे पसंद भी किया गया था.
Photo: Instagram/@ashutosh_ramnarayan