30 NOV 2025
Photo: Instagram/@ashnoorkaur
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते दूर है. उससे पहले अशनूर कौर घर से बाहर हो गई हैं.
Photo: X/@HotstarReality
उनकी एक गलती उनपर भारी पड़ गई और उन्हें वीकेंड का वार पर सलमान खान ने शो से बाहर कर दिया.
Photo: X/@HotstarReality
एविक्ट होने के बाद अब अशनूर कौर का बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा ही रह गया. घर से बेघर होने के बाद उन्होंने पहला पोस्ट शेयर किया.
Photo: X/@HotstarReality
अशनूर कौर के पहले पोस्ट के बारे में बताएं तो उन्होंने अपनी दो फोटो शेयर की. जिसमें वो अपने घर की बालकनी में खड़े होकर अपने डॉगी के साथ पोज दे रही हैं.
Photo: Instagram/@ashnoorkaur
इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कठिन तूफान के बाद का सुकून.' इसके बाद उन्होंने घर का इमोजी बनाया.
Photo: Instagram/@ashnoorkaur
अशनूर कौर की पोस्ट पर फैंस के जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं. उनके पक्के दोस्त अभिषेक बजाज ने भी एक्ट्रेस की फोटो पर दिल का इमोजी बनाकर 'रब राखा' लिखा.
Photo: X/@HotstarReality
बता दें कि बिग बॉस 19 में अशनूर कौर ने एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल पर लकड़ी से वार कर दिया था. जिसके बाद उनपर एक्शन लिया गया.
Photo: X/@HotstarReality