18 NOV 2025
(Photo: Instagram @ashnoorkaur)
'बिग बॉस 19' में फैमिली वीक चल रहा है. बीते दिन अशनूर कौर के पिता ने शो में एंट्री की. पिता को देखकर अशनूर काफी इमोशनल होती दिखीं.
(Photo: Instagram @ashnoorkaur)
अब शो से अशनूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पिता संग बातचीत करते हुए अपनी फीलिंग्स बयां करती हुई दिखाई दे रही हैं. अशनूर ने दोस्त अभिषेक संग अपने बॉन्ड पर भी बात की.
Video: Instagram @taani.editxx
अशनूर बोलीं- पिछला डेढ़ हफ्ता मेरे लिए काफी मुश्किल भरा रहा है. अभिषेक घर में मेरे सबसे करीबी दोस्त थे. वो स्ट्रॉन्ग भी थे. उनके जाने से मैं अकेली पड़ गई.
Photo: Screengrab
अभिषेक के साथ मैं अपनी चीजें शेयर कर लेती थी. मस्ती-मजाक में मन लग जाता था. अभी यहां सबके अपने ग्रुप्स हैं. उनके साथ मैं अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं करती, क्योंकि फिर वो उस चीज का फायदा उठाएंगे.
(Photo: Instagram @ashnoorkaur)
'मैंने सोचा था कि फिनाले तक अभिषेक और मैं साथ रहेंगे. अभिषेक का जाना मेरे लिए काफी शॉकिंग था. अभिषेक के जाने से मैं दुखी थी. फिर यहां भी कुछ लोग बोल रहे थे कि अशनूर को क्यों बचाया?'
(Photo: Instagram @ashnoorkaur)
'मुझे फिर ऐसा लगने लगा कि अभिषेक के बाहर जाने में कहीं ना कहीं मैं जिम्मेदार हूं. दूसरा मुझे ये भी लगा कि शायद मैं यहां रहना डिजर्व नहीं करती, क्योंकि सबको ऐसा लग रहा है.'
(Photo: Instagram @ashnoorkaur)
पिता संग अपने दिल की बात शेयर करते हुए अशनूर इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों में आंसू आ गए. अशनूर को उनके पिता ने समझाया. उन्हें शांत किया.
(Photo: Instagram @ashnoorkaur)
अशनूर को जिस तरह उनके पिता सुन रहे हैं और बेटी को सपोर्ट कर रहे हैं...दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. फैंस अभिषेक को लकी बता रहे हैं कि उन्हें अशनूर जैसी दोस्त मिली है.
(Photo: Instagram @ashnoorkaur)