धर्मशाला में गर्लफ्रेंड संग डेट नाइट पर निकले अर्शदीप सिंह, IPL टीम पंजाब किंग्स भी दिखी साथ

09 May 2025

Photo: ITGD

अर्शदीप की डेट नाइट

इंडियन क्रिकेट टीम के यंग बोलिंग सेंसेशन अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं.

Photo: Instagram @arshdeepsingh

अर्शदीप पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. इंडिया में इस समय IPL का माहौल है, ऐसे में दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर कई बार नजर आ चुके हैं.

Photo: Instagram @samreenkaur__

बीते दिनों अर्शदीप अपनी टीम पंजाब किंग्स के साथ हिमाचल प्रदेश के शहर धर्मशाला में नजर आए. वहां उनके साथ समरीन भी थीं.

Photo: Instagram @arshdeepsingh

शाम के वक्त पंजाब की पूरी टीम धर्मशाला के फेमस रूफ टॉप रेस्टोरेंट पहुंची, जहां अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड को भी लेकर पहुंचे.

Photo: Screengrab

एक फैन ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अर्शदीप और समरीन गाड़ी से बाहर निकलकर रेस्टोरेंट के अंदर जाते नजर आए.

Photo: Screengrab

दोनों ने इस दौरान मैचिंग आउटफिट पहनी थी. हालांकि यूजर्स अर्शदीप से खुश नहीं नजर आए. उन्होंने क्रिकेटर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

Video: Instagram @jasvinkaurr

अर्शदीप के लिए एक यूजर ने लिखा कि वो अपनी आशिकी के चक्कर में ठीक से मैच नहीं खेल पा रहे हैं. उनके लिए और भी कई सारी बातें लिखी गई हैं.

Photo: Instagram @arshdeepsingh

बता दें कि अर्शदीप सिंह और समरीन कौर का रिश्ता कुछ ही वक्त पहले सुर्खियों में आया है. दोनों की मुलाकात कैसे हुई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है.

Photo: Instagram @samreenkaur__

Read Next