30 Mar 2026
Photo: Screengrab
यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल ने बीते दिनों तीसरे बच्चे को जन्म दिया है. घर में नन्हा राजकुमार आया है. जिसका नाम रुद्र रखा गया है.
Photo: Instagram @payal_malik_53
डिलीवरी के 48 घंटों बाद पायल घर लौटीं. उनका मलिक फैमिली ने जोरदार स्वागत किया. लेकिन घर आने के कुछ वक्त बाद पायल की हालत खराब हो गई.
Photo: Instagram @payal_malik_53
पायल को स्पाइनल हेडेक हुआ. तबीयत खराब होने की वजह से पायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने पायल को ड्रिप्स चढ़ाई. फिर दवाई लेकर वो घर लौट गईं.
Photo: Screengrab
पायल को उनकी सौतन कृतिका ने डिलीवरी के बाद सिर उठाने और सिर को बिना कपड़े के ना रखने की हिदायत दी थी. लेकिन पायल ने एक नहीं मानी, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई.
Photo: Screengrab
कृतिका ने पायल का वीडियो शेयर किया है. जिसमें अरमान उन्हें अस्पताल लेकर जाते हुए दिखे. दर्द में पायल को देखकर फैंस का दिल टूट गया है.
Photo: Instagram @kritika_malik_9
कृतिका ने पायल को स्ट्रॉन्ग लेडी बताया है. उनका कहना है पायल के अंदर सुपर पावर है. उनकी हिम्मत देखकर पूरी फैमिली इंस्पायर होती है.
Photo: Instagram @kritika_malik_9
मुश्किल वक्त में कृतिका पांचों बच्चों को संभालने के अलावा घर भी देख रही हैं. पायल का हर काम वो ही कर रही हैं. दोनों के बीच बेशुमार प्यार है.
Photo: Screengrab