अर्चना पूरन सिंह के बेटे को बर्थडे पर मंगेतर ने दिया महंगा सरप्राइज, उड़े होश, बोला- पैसा...

04 Jan 2026

Photo: Instagram @iyogitabihani

अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं. वहां उनके बड़े बेटे आर्यमन सेठी ने अपना 30वां जन्मदिन भी मनाया.

अर्चना के बेटे आर्यमन सेठी

Photo: Instagram @iyogitabihani

अर्चना के बेटे ने अपने यूट्यूब चैनल पर बर्थडे व्लॉग पोस्ट किया, जिसमें उनके परिवार ने आर्यमन का बर्थडे एक अनोखे अंदाज में मनाया. फैमिली ने उनके लिए एक ट्रेजर हंट गेम का प्लान किया.

Photo: Screengrab

आर्यमन को अपना गिफ्ट ढूंढने के लिए लंदन शहर में घूमना था. इस बीच उन्हें उनके परिवार वाले हिंट देते नजर आए. उन्हें अपना पहला हिंट पिता परमीत सेठी से मिला.

Photo: Screengrab

इसके बाद उनके भाई आयुष्मान की 'गर्लफ्रेंड' समीक्षा ने उन्हें अगला क्लू थमाया. आर्यमन को अपना आखिरी हिंट भाई आयुष्मान से मिला, जिन्होंने उन्हें बताया कि उनका गिफ्ट डिज्नी स्टोर में है.

Photo: Screengrab

आर्यमन को पूरे व्लॉग के दौरान लंदन शहर में भागते देखा गया. अपना बर्थडे गिफ्ट लेने वो अंत में डिज्नी स्टोर पहुंचे जहां उनकी मंगेतर योगिता बिहानी उनका इंतजार कर रही थीं.

Photo: Screengrab

आर्यमन की मंगेतर योगिता बिहानी उनका इंतजार गिटार स्टोर में कर रही थीं. अर्चना के बेटे अपनी फैमिली के साथ वहां पहुंचे, जहां उन्हें उनकी मंगेतर ने एक बेहतरीन सरप्राइज गिफ्ट दिया.

Photo: Screengrab

अर्चना के बेटे आर्यमन को अपने 30वें जन्मदिन पर एक 2.12 लाख रुपये का गिटार गिफ्ट में मिला, जिसे देखकर वो हक्के-बक्के रह गए. आर्यमन ने अपनी मंगेतर की तरफ हैरानी से देखा.

Photo: Screengrab

उन्होंने गिटार को बजाते हुए अपने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आपको शायद संगीत सुनाई दे रहा होगा. लेकिन मुझे सिर्फ पैसा...पैसा...पैसा.' ये मोमेंट आर्यमन और योगिता के लिए काफी इमोशनल था.

Photo: Screengrab

बता दें कि आर्यमन सेठी एक प्रोफेशनल म्यूजिशियन हैं. उनके कई सारे गाने यूट्यूब पर मौजूद हैं, जिनके ऊपर लाखों व्यूज आ चुके हैं. इस म्यूजिक के जरिए ही उनकी मुलाकात अपनी मंगेतर योगिता से हुई थी.

Photo: Screengrab

Read Next