11 MAR 2026
Photo: Instagram @anurag_dobhal
यूट्यूबर अनुराग डोभाल की पर्सनल लाइफ पर संकट मंडराया हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी फैमिली पत्नी रितिका संग इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थी.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अनुराग का आरोप था कि रितिका संग रिश्ता होने के बाद घर में चीजें बदलीं. परिवार ने रितिका के साथ भेदभाव किया था. उन्हें किचन में घुसने से मना किया था.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
इन आरोपों पर उनके भाई कलम इंक ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर सच्चाई बताई. अनुराग के दावों को गलत बताया और रितिका के मैटर पर चुप्पी तोड़ी.
Photo: Instagram @kalam_inkk
कलम ने भाई की सारी बातों को झूठा बताया. उनके मुताबिक, रितिका को खाना बनाने से रोका था क्योंकि परिवार में किसी की मौत हो गई थी.
Photo: Instagram @kalam_inkk
हिंदू परंपरा के मुताबिक, करीबी की मौत पर कुछ समय तक घर में मिठाई या तली हुई चीजें नहीं बनाई जातीं. इसलिए रितिका को किचन में खाना बनाने से मना किया था.
Photo: Instagram @kalam_inkk
कलम ने फैमिली में हुए पुराने लीगल विवाद का भी जिक्र किया. वो कहते हैं- तुमने घरेलू हिंसा का केस किया. कास्ट हैरेसमेंट की बात की. हमारे खिलाफ दहेज का भी केस किया.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अगर ये सभी बातें सच हैं तो हमें सबूत दिखाओ. कलम ने कहा- तुमने जो भी केस किए थे. बाद में उन्हें लीगली हारे. दिसंबर में केस खारिज हुआ क्योंकि कोई सबूत नहीं था.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
कलम के मुताबिक, 15 नवंबर को रितिका ने केस वापस लिया और कोर्ट के बाहर उनसे माफी मांगी थी. रितिका ने कहा कि उसे गुमराह किया गया था.
Photo: Instagram @anurag_dobhal