'कच्चा बादाम गर्ल' की पलटी किस्मत, खोला अपना सैलून, बोलीं- हर कोना खुद किया डिजाइन

21 Mar 2026

Photo: Instagram/@anjimaxuofficially

अंजलि ने खोला सैलून

'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से मशहूर डांसर और रियलिटी टीवी स्टार अंजलि अरोड़ा के दिन पलट गए हैं. करोड़ों के घर के बाद अब उन्होंने अपना सैलून खोल लिया है.

Photo: Instagram/@anjimaxuofficially

सैलून के उद्घाटन और पूजा की वीडियो अंजलि ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने प्रॉपर्टी की इनसाइड झलक भी दी है.

Photo: Instagram/@anjimaxuofficially

बेंगलुरू के बसवेश्वरनगर में डांसर ने 'आतिवा सैलून बाय अंजलि अरोड़ा' खोला है. उन्होंने बताया कि इसके अंदर की हर डीटेल उन्होंने खुद डिजाइन की है.

Photo: Instagram/@anjimaxuofficially

सैलून के अंदर फ्रेंचाइजी का नाम लिखा है. एरिया में खूबसूरत झूमर है, चेयर लगी हैं, रिस्पेशन है और सेल्फ पर प्रोडक्ट सजे हुए हैं.

Photo: Instagram/@anjimaxuofficially

इसके अलावा यहां अंजलि अरोड़ा की  बड़ी-सी पेंटिंग सैलून के बीचों-बीच बनी है डांसर को इसे निहारते हुए देखा जा सकता है.

Photo: Instagram/@anjimaxuofficially

अंजलि अरोड़ा जानी मानी डांसर हैं. उन्होंने अपनी मेहनत से इस लग्जरी ब्रांड को शुरू किया है. इससे पहले वो आलीशान घर भी खरीद चुकी हैं.

Photo: Instagram/@anjimaxuofficially

अंजलि ने बंगाली गाने 'कच्चा बादाम' पर वीडियो बनाकर फेम पाया था. इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो 'लॉक अप' में काम किया. वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं.

Photo: Instagram/@anjimaxuofficially

Read Next