'बहुरानी' बनकर आ रही आम्रपाली दुबे, नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, जानिए रिलीज डेट

26 APR 2026

Photo: Instagram/aamrapali1101

आम्रपाली की नई फिल्म

भोजपुरी सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार' और करोड़ों दिलों की धड़कन आम्रपाली दुबे एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

 Photo: Instagram/aamrapali1101

उनकी मचअवेटेड फिल्म 'लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी' का शानदार फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल तेज कर दी है.

 Photo: Instagram/aamrapali1101

आम्रपाली अपनी अदाकारी और सादगी के लिए जानी जाती हैं और इस फिल्म के पोस्टर को देखकर लग रहा है कि वह एक बार फिर अपनी 'बहुरानी' वाली छवि से दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं.

 Photo: Instagram/aamrapali1101

अगर आप भी आम्रपाली के इस नए अवतार को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. फिल्म का ट्रेलर 28 अप्रैल को  रिलीज कर दिया जाएगा.

 Photo: Instagram/aamrapali1101

ट्रेलर के ठीक कुछ दिनों बाद, यानी 1 मई को यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए खास तैयारी की है ताकि यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके.

 Photo: Instagram/aamrapali1101

'लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी' में एक्ट्रेस एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों का सम्मान तो करती ही है, साथ ही उसके विचार आधुनिक भी हैं.

 Photo: Instagram/aamrapali1101

फिल्म में उन्हें एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला के रूप में दिखाया जाएगा, जो अपने परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखती है. यह फिल्म समाज और परिवार के प्रति महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी.

 Photo: Instagram/aamrapali1101

इसके अलावा इसमें एक्ट्रेस संगीता तिवारी की वापसी हो रही है. संगीता को इससे पहले पवन सिंह के साथ 'धुरंधर' और 'रंगबाज राजा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा जा चुका है.

 Photo: Instagram/aamrapali1101

आम्रपाली दुबे की फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं. अब देखना होगा कि 1 मई को जब यह 'बहुरानी' पर्दे पर आएगी, तो दर्शकों का कितना प्यार बटोरती है.

 Photo: Instagram/aamrapali1101

Read Next