उर्दू है ये जनाब, इसमें वजन होता है, जब अमिताभ बच्चन को 200 लोगों के सामने पड़ी डांट

2 JAN 2023

Credit: Instagram

अमिताभ बच्चन आज की तारीख में अपनी आवाज के लिए भी खासे मशहूर हैं. उनका वॉइस ओवर और बोलने के अंदाज की काफी तारीफ होती है. 

बोलते हुए अटके बिग बी 

लेकिन एक वक्त था जब अमिताभ डायलॉग बोलते हुए अटक जाते थे. खासकर जब वो उर्दू में कोई लाइन बोलते थे. 

फिल्ममेकर टीनू आनंद ने कालिया फिल्म की शूट के दौरान के एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि अमिताभ को इसके डांट पड़ चुकी थी. 

टीनू के पिता ने अमिताभ के लिए उर्दू में एक डायलॉग लिखा था. सीन के मुताबिक जिसे उन्हें प्राण से हो रही बातों के दौरान कहना था. 

टीनू ने कहा वो उर्दू डायलॉग सुनने के बाद मैंने अपने पिता से कहा था कि अमिताभ से इसे बोलने में दिक्कत होगी. लेकिन वो नहीं मानें. 

लेकिन पिता ने उसे बदलने से मना कर दिया. जब सीन शूट हुआ तो अमिताभ नहीं बोल पाए, दो-तीन बार रिहर्सल करने के बाद भी वो कह नहीं पा रहे थे. 

तो टीनू के पिता जो डायरेक्टर थे वो चिल्लाए- ठीक से कहिए जनाब ठीक से...बेटा ये उर्दू है, इसमें वजन होता है. लानत है तुमपर. हरिवंश राय के बेटे हो तुम.

उनकी छांव में पले हो तुम और तुम कह रहे हो कि जुबान नहीं है ये तुम्हारी, लानत है तुमपर. जब डायरेक्टर ने ये कहा तब वहां 200 लोग मौजूद थे.

अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन हाल ही में खत्म हुआ है. बिग बी अलविदा कहते हुए भावुक भी नजर आए थे.

Read Next