'गलत तरीके से नहीं छुआ' नेहल के आरोप से टूटे अमाल, हाथ जोड़कर मांगी माफी, रो पड़े

12 Sep 2025

PHOTO: Screengrab

बिग बॉस के घर पर इन दिनों काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है. टास्क के दौरान किसी को चोट लग रही है, तो कोई इल्जामों का पिटारा खोल कर बैठा है. 

नेहल ने अमाल पर लगाया आरोप 

PHOTO: Screengrab

एक बार फिर बिग बॉस हाउस में टास्क हुआ. अमाल मलिक और नेहा चुडासमा टास्क में परफॉर्म कर रहे थे.

PHOTO: Screengrab

टास्क जीतने के लिए दोनों ही कंटेस्टेंट ने जी जान लगा दी. लेकिन इस दौरान नेहल ने अमाल पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया.

PHOTO: Screengrab

इस बात को लेकर नेहल ने पूरे घर में हंंगामा मचा दिया. अमाल ने नेहल से कई बार माफी मांगी. सिंगर का कहना है कि उन्होंने नेहल को गलत से तरीके नहीं छुआ. 

PHOTO: Screengrab

नेहल के आरोपों को लेकर अमाल इतने दुखी हुए कि वो रो पड़े. सभी घरवाले उन्हें समझाते हुए दिखाई दिए. 

Video: Instagram @namastebigboss

नेहल से पहले फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज पर गलत तरीके से छूने का इल्जाम लगाया था, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हुई थीं. 

PHOTO: Screengrab

देखना होगा कि इस वीकेंड का वार नेहल के आरोपों पर चर्चा होती है या नहीं.

Video: Instagram @mahirabi_edits

Read Next