12 May 2026
Photo: ITG
दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है. इस साल आलिया भट्ट यहां आग लगाने पहुंचीं हैं.
Photo: Getty Images
आलिया भट्ट के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्हें 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए फ्रांस पहुंचते देखा जा सकता है.
Photo: Getty Images
यहां सभी की नजरें आलिया के स्टाइल पर टिक गई थीं. फ्रांस में स्थित कान्स के होटल मार्टिनेज में एक्ट्रेस को कैप्री और बटन टॉप पहने देखा गया.
Photo: Getty Images
डिजाइनर कैरोलीना हरेरा के इस आउटफिट में आलिया बढ़िया लग रही थीं. इस बीच एक्ट्रेस का पहला लुक भी सामने आ गया है.
Photo: Getty Images
आलिया भट्ट फ्रेंच रिवेरा में प्रिंसेस लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने बेहद प्यारा मिंट ग्रीन मिडी बॉल गाउन पहना है, जिसमें वो बेहद ड्रीमी लग रही हैं.
Photo: Getty Images
उन्हें अपनी कार से निकलकर इवेंट का हिस्सा बनने जाते देखा जा सकता है. आलिया का आउटफिट बोल्ड होने के साथ-साथ बेहद रोमांटिक भी है.
Photo: Getty Images
आलिया ने कान्स 2026 में जो जलवा दिखाया है, उसने फैंस का दिल जीत लिया है. देखना होगा कि आगे वो और कौन-से लुक्स में नजर आती हैं.
Photo: Getty Images