'तलाक होने वाला था', रियलिटी शो में टूटते-टूटते बची ऐश्वर्या की शादी, क्या थी वजह?
17 Feb 2026
Photo: Instagram/@ash4sak
ऐश्वर्या ने किया खुलासा
टीवी शो 'सास बिना ससुराल' फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने अपने पति रोहित नाग संग मुश्किल दौर को याद किया है.
Photo: Instagram/@ash4sak
ऐश्वर्या ने फिल्मज्ञान संग बातचीत में बताया कि 'नच बलिए' रियलिटी शो के दौरान उनकी पति संग इतनी झड़प होती थी कि उन्हें लग रहा था कि दोनों का तलाक हो जाएगा.
Photo: Instagram/@ash4sak
एक्ट्रेस ने कहा, 'नच बलिए में तो मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरा डिवोर्स हो जाएगा. क्योंकि रोहित और मैं, हम दोनों का काम करने का तरीका बहुत अलग है.'
Photo: Instagram/@ash4sak
'वो चिल आदमी है बैठ है, और मैं लगी हूं रिहर्सल करने में. फिर फाइनली हम तैयारी करके जाते परफॉर्म करते थे और सब कहते थे कि वाह रोहित क्या किया है.'
Photo: Instagram/@ash4sak
'मैं सोचती थी कि यार मेहनत मैं कर रही हूं, वो चिल मार रहा है बंदा. तो हमारी झड़प होती थी. अच्छा हुआ हम एलिमिनेट हो गए. वरना अलग हो जाते.'
Photo: Instagram/@ash4sak
ऐश्वर्या और रोहित ने 5 दिसंबर 2014 को शादी की थी. दोनों पिछले 17 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार में हैं.
Photo: Instagram/@ash4sak
2015 में आए नच बलिए सीजन 7 में दोनों ने मिलकर हिस्सा लिया था. हालांकि वो जीत नहीं पाए.