4 Dec 2025
Photo: Screengrab
4 दिसंबर से जेद्द, सऊदी अरब में रेड सी फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ है. ये 13 दिसंबर तक चलने वाला है. हिंदी सिनेमा से भी काफी सेलेब्स इसमें आने वाले हैं.
Photo: Screengrab
फेस्टिवल के पहले दिन ऐश्वर्या राय इसमें शिरकत करती दिखीं. एक्ट्रेस ने खुद का एक लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Photo: Screengrab
ब्लैक हाई स्लिट साटिन गाउन में ऐश्वर्या बला की खूबसूरत दिखीं. जब होस्ट ने ऐश्वर्या का परिचय दिया तो एक्ट्रेस उनसे काफी इम्प्रेस नजर आईं.
Photo: Screengrab
अपनी एंट्री पर ऐश्वर्या ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया. एंट्री लेते ही एक फैन ने ऐश्वर्या को आई लव यू कहा, जिसका जवाब उन्होंने खुशी-खुशी दिया.
Photo: Screengrab
साथ ही नमस्ते-सलाम वालेकुम कहकर ऐश्वर्या ने सभी का स्वागत किया. ऐश्वर्या ने कहा- कितनी खूबसूरत वेलकम आपने मेरा किया.
Photo: Screengrab
आप सभी का थैंक्यू. लव यू. हेलो, नमस्ते, सलाम वालेकुम. आप सभी बहुत ही खूबसूरत हैं. कितने स्वीट भी हैं कि आप मुझे वेव कर रहे हैं.
Photo: Screengrab
आप सभी का प्यार मेरे लिए बड़ी बात है. थैंक्यू सो मच, आप लोग जो प्यार देते हैं, वो मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मुझे यहां बुलाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.
Photo: Screengrab