सुपरस्टार हैं दादा-पिता, फ्लॉप निकला बेटा करण? सनी देओल बोले- दुख होता है

6 अगस्त 2023

फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम

सनी देओल की गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. एक्टर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. हाल ही में उन्होंने आज तक से सीधी बात की. 

सनी के दो बेटे हैं- करण और राजवीर

सनी देओल की गदर 2 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. एक्टर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. हाल ही में उन्होंने आज तक से सीधी बात की. 

सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र एक सफल एक्टर हैं लेकन करण देओल आज भी स्ट्रगल कर रहे हैं. करण ने साल 2019 में पल पल दिल के पास से डेब्यू किया था, जो कि फ्लॉप हुई थी.

सनी ने कहा - करण मेरा बेटा है, मुझे जाहिर सी बात है बहुत दुख होता है कि उसका फिल्मी करियर नहीं चला. मैं झूठ बोलूंगा अगर ऐसा कहा नहीं तो. लेकिन आपको फेस तो करना ही पड़ेगा. 

वो एक अच्छा एक्टर है, आगे आने वाले सालों में वो जरूर बेहतर करेगा. ये गेम ऑफ परसेप्शन है. एक्टर के बच्चों के लिए नेगेटिविटी बहुत है. हम सिर्फ गाइड कर सकते हैं, रास्ता तो उन्हें खुद ही बनाना पड़ेगा. 

इसी के साथ सनी ने नेपोटिज्म पर भी बात की और कहा- ये उन लोगों का काम है जो फ्रस्ट्रेटेड हैं. नेपोटिज्म कहां नहीं है. हर पिता चाहता है अपने बेटे के लिए कुछ करे. चाहे वो किसी भी फील्ड में हो, वो उसकी हर तरह से मदद करना चाहता है, तो इसमें गलत क्या है. 

मैंने भी किया, सब करते हैं. लेकिन आगे उसे उसकी किस्मत और टैलेंट ही लेकर जाएगा. मेरे भी पापा (धर्मेंद्र) अगर सिनेमा में नहीं आए होते तो मैं भी वहीं होता जहां वो होते. वो इतने बड़े कलाकार हैं तो मैं भी बना. 

हमेशा एक फैमिली में बच्चा अपने पिता या किसी बड़े को फॉलो करता है. जो टैलेंट बड़ों के अंदर होता है वो जेलेटिकली है, जो बच्चों में आता ही है. अगर एक बाप अपनी फैमिली के लिए नहीं करेगा तो किसके लिए करेगा. 

पापा इतने बड़े आइकन हैं, इसलिए मैं भी यहां हूं. मैं अपने पापा तरह नहीं हूं लेकिन उनसे जैसा जरूर हूं और उन्हीं के वजह से मैं यहां हूं. मेरी भी जर्नी में तकलीफें रही हैं, लेकिन मैंने कभी उनपर ध्यान नहीं दिया. आगे बढ़ा. 

Read Next