टीवी एक्ट्रेस ने पास की CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा, जानें कितने मार्क्स आए

17 Apr 2026

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

एक्ट्रेस ने किया टॉप

एक्टिंग की चकाचौंध और सेट की व्यस्तता के बीच अपनी पढ़ाई के लिए वक्त निकालना किसी भी चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए एक बड़ी चुनौती होती है.

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

लेकिन 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' फेम मायरा सिंह ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन पक्की हो, तो आप कैमरे के सामने और क्लासरूम के अंदर, दोनों जगह टॉपर बन सकते हैं.

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

हाल ही में आए CBSE बोर्ड परीक्षा के नतीजों में मायरा सिंह ने 92% मार्क्स हासिल कर हर किसी को हैरान कर दिया है.

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

अपनी इस उपलब्धि के साथ उन्होंने दिखा दिया है कि वह न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि पढ़ाई के मामले में भी काफी होनहार हैं.

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

एक्ट्रेस मायरा सिंह को वेब सीरीज 'द ट्रायल सीजन 2', हालिया फिल्म 'क्रू' और सुपरहिट टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरते देखा है.

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

पर्दे पर अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने वाली मायरा ने पिछले कुछ समय से काम से एक छोटा सा ब्रेक लिया था. यह ब्रेक किसी आराम के लिए नहीं, बल्कि उनकी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए था.

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

सेट से सीधे स्टडी डेस्क तक का उनका यह सफर अब रंग लाया है और उनके शानदार स्कोर ने उनकी कड़ी मेहनत की कहानी खुद बयां कर दी है.

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

CBSE बोर्ड एग्जाम्स में झंडे गाड़ने के बाद अब वह एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

खैर, मायरा को इस खास उपलब्धि पर सोशल मीडिया से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. अब सभी की निगाहें उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर टिकी हैं.

Photo: Instagram/@myrasinghofficial

Read Next