पति अभिषेक के गुस्सा का सामना कैसे करती हैं ऐश्वर्या? एक्टर बोले- और भी...

फोटोज- इंस्टाग्राम

19 अगस्त 2023

अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के बारे में बात करने और उनकी तारीफ करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं. अपने नए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया है कि उनकी पत्नी उनके गुस्से का सामना कैसे करती हैं.

 कैसी हैं जया बच्चन?

अभिषेक इन दिनों अपनी नई फिल्म 'घूमर' का प्रमोशन करने में व्यस्त है. इस बीच उन्होंने राज शमानी के पॉडकास्ट में शिरकत की. यहां उन्होंने ऐश्वर्या के बारे में बताया.

अभिषेक ने बताया कि जब वो काम से गुस्से या चिढ़चिढ़े मूड में घर लौटते हैं तो ऐश्वर्या कैसे उनका सामना करती हैं और उनसे क्या कहती हैं. उनका कहना है कि ऐश्वर्या की बात का असर उनपर काफी भारी होता है.

अभिषेक ने कहा, 'आप घर वापस आते हैं और आप किसी भी चीज को लेकर नाराज हो सकते हैं. और कभी कभी वो कहती हैं, 'तुम किस बात पर इतना हाइपर हो रहे हो? शांत हो जाओ. तुम्हें पता है कि दुनिया में और भी जरूरी चीजें हैं. तुम घर आ गए हो और तुम्हारे पास एक हेल्दी परिवार है.'

एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि उन्होंने एक बार मुझसे एक बात कही थी जो मुझे काफी जोर से जाकर लगी थी. ये कोविड के समय की बात है. मैं, मेरे पिताजी, मेरी पत्नी और मेरी बेटी एक ही समय पर अस्पताल में भर्ती थे.'

'धीरे-धीरे हम सभी डिस्चार्ज हुए. मैं लगभग एक महीने तक अस्पताल में था और जब मैं घर वापस आया तो उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम्हें पता है कि हम सब बहुत लकी हैं कि आज सब साथ यहां हैं. ऐसे भी परिवार हैं जो कोविड की वजह से उजड़ गए हैं.'

पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ में अभिषेक कहते हैं, 'जब भी कोई मुझसे पूछता है कि आपका परिवार कैसा है? मैं कहता हूं हेल्दी है. वो इन प्राथमिकताओं को रखती हैं और मुझे लगता है कि उनका ये कहना बहुत अच्छा था.'

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से साल 2007 में शादी की थी. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है. जूनियर बच्चन का परिवार साथ में बेहद खुश और हेल्दी है.

Read Next