'भाभीजी घर पर हैं' होगा बंद, विभूति को नहीं चिंता, अफवाहों का दिया जवाब

1 Apr 2026

Photo: Instagram/@iaasifsheikhofficial

बंद हो रहा शो?

टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक 'भाभीजी घर पर हैं' को लेकर कई दिनों से बड़ी खबरें सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि ये बंद होने वाला है.

Photo: Instagram/@iaasifsheikhofficial

बताया जा रहा है कि 'भाभीजी घर पर हैं' टीवी पर प्रसारित होना बंद हो जाएगा. इस बारे में अब विभूति नारायण मिश्रा का रोल निभाने वाले एक्टर आसिफ शेख ने बात की है.

Photo: Instagram/@iaasifsheikhofficial

वैरायटी इंडिया संग बातचीत में एक्टर ने अफवाहों को कन्फर्म किया और बताया कि शो को ओटीटी पर शिफ्ट किया जा रहा है.

Photo: Instagram/@iaasifsheikhofficial

उन्होंने कहा, 'हां, भाभीजी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर शिफ्ट किया जा रहा है. हम सभी (कास्ट और क्रू) को यही पता है.'

Photo: Instagram/@iaasifsheikhofficial

'मुझे नहीं पता कि मीडिया में अभी क्या रिपोर्ट्स चल रही हैं, मगर हमें एक महीने पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने के बारे में जानकारी दे दी गई थी.'

Photo: Instagram/@iaasifsheikhofficial

इससे पहले आसिफ शेक ने साफ कर दिया था कि उन्हें ओटीटी पर शिफ्ट होने में कोई दिक्कत नहीं हैं. उन्होंने कहा था, 'मैं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जाने में कूल हूं.'

Photo: Instagram/@iaasifsheikhofficial

'यही व्यूइंग का फ्यूचर है. जरूरी बात ये है कि लोग शो देख रहे हैं. आजकल लोग लंबे वक्त तक काम करते हैं और ट्रैवल में भी वक्त लगाते हैं.'

Photo: Instagram/@iaasifsheikhofficial

उन्होंने अंत में कहा, 'मोबाइल स्क्रीन ऑडियंस के फेवरेट शोज को दर्शकों के हिसाब से उन तक पहुंचाता है.'

Photo: Instagram/@iaasifsheikhofficial

Read Next