बढ़े हुए बाल और कंधे पर बैग, पथरीले रास्ते पर दिखे राहुल रॉय, पहचानना हुआ मुश्किल

18 Apr 2026

Photo: Instagram/@viralbhayani

राहुल रॉय का बदला लुक

बॉलीवुड की गलियों में 'आशिकी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अहसास है जिसने 90 के दशक में हर नौजवान के दिल पर दस्तक दी थी.

Photo: Instagram/@officialrahulroy

इन सब के बीच  सोशल मीडिया पर 'ओरिजिनल आशिकी' स्टार राहुल रॉय की कुछ नई फोटोज सामने आई हैं, जिन्होंने फैंस को पुरानी यादों में डुबो दिया है.

Photo: Instagram/@viralbhayani

मुंबई के वर्सोवा इलाके में जब लोगों ने अपने चहेते एक्टर को एक अलग ही अंदाज में देखा, तो हर कोई रुककर देखने लगा.

Photo: Instagram/@viralbhayani

दरअसल हाल ही में राहुल रॉय को मुंबई के वर्सोवा में घूमते हुए कैमरे में कैद किया गया. यह एक बेहद 'कैन्डिड' पल था, जहां एक्टर अपने कंधे पर बैकपैक लटकाए और कुछ भारी सामान लिए सड़क से गुजर रहे थे.

Photo: Instagram/@viralbhayani

उन्हें देखकर पहली नजर में पहचानना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि उन्होंने लंबे बाल रखे हुए हैं और उनका लुक पहले के मुकाबले काफी बदल गया है.

Photo: Instagram/@viralbhayani

क्रीम कलर की टी-शर्ट और नीली डेनिम जींस पहने राहुल की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.

Photo: Instagram/@viralbhayani

वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या हाल हो गया राहुल रॉय का.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'राहुल रॉय का पतन एक केस स्टडी है.'

Photo: Instagram/@viralbhayani

वर्क फ्रंट की बात करें तो राहुल रॉय को साल 2023 की चर्चित फिल्म 'आगरा' में देखा गया था.जिसमें मोहित अग्रवाल और प्रियंका बोस भी नजर आए थे.

Photo: Instagram/@officialrahulroy

Read Next