'जमील जमाली' की बदली किस्मत, 71 की उम्र में म‍िल रहे करोड़ों के ऑफर

7  April 2026

Photo: Instagram @therakeshbedi

राकेश बेदी बने स्टार 

'धुरंधर' के लीड हीरो रणवीर सिंह हैं, लेकिन सुर्खियां राकेश बेदी बटोर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान के राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया है. 

Photo: Instagram @therakeshbedi

राकेश बेदी ने जमील जमाली का रोल ऐसे निभाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया. 'धुरंधर' के बाद उनके इंटरव्यू और फोटो लेने के लिए लाइन लगने लगी है.

Photo: Instagram @therakeshbedi

इतना ही नहीं जमील जमाली बनने के बाद उन्हें करोड़ों के विज्ञापन भी मिल गए. 'धुरंधर' के बाद उन्हें सबसे पहला विज्ञापन बिल पेमेंट ऐप का मिला.

Photo: Instagram @therakeshbedi

इसके बाद उन्हें फूड, कॉस्मेटिक, फुटवियर और ब्यूटी सर्विस-ग्रूमिंग ऐप के लिए साइन किया गया. कुल मिलाकर वो अब तक 7 बडे़ विज्ञापनों का चेहरा बन चुके हैं. 

Video: Instagram @therakeshbedi

हैरानी वाली बात ये है कि राकेश बेदी 'धुरंधर' के पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें फिल्म करने के बाद अचानक इतने विज्ञापनों के लिए साइन किया गया है.

Photo: Instagram @therakeshbedi

राकेश बेदी को ये सारे विज्ञापन उस उम्र में मिल रहे हैं, जब अच्छे-अच्छे एक्टर काम की तलाश में रहते हैं. या फिर रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे होते हैं.

Video: Instagram @therakeshbedi

71 की उम्र में उन्हें करोड़ों के विज्ञापन मिलना बताता है कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती है. अगर टैलेंट है, तो किस्मत के दरवाजे किसी भी उम्र में खुल सकते हैं.

Photo: Instagram @therakeshbedi

Read Next