6 May 2026
Photo: Instagram @milindrunning
मिलिंद सोमन इंडस्ट्री के फिटनेस फ्रीक कलाकार हैं. 60 की उम्र में भी वो एक्टिव हैं और खुलकर जिंदगी जी रहे हैं.
Photo: Instagram @milindrunning
मिलिंद हर दिन लाइफ में एक नया अचीवमेंट हासिल करते हैं. उन्हें अपनी हर कामयाबी का जश्न मानना भी बखूबी आता है.
Photo: Instagram @milindrunning
अब उन्होंने ये नया कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में जानकर उनके फैन्स हैरान हो गए हैं.
Photo: Instagram @milindrunning
असल में मिलिंद ने यूरोप से अफ्रीका तक की दूरी तैर कर तय की है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि 1 मई को मैंने यूरोप से अफ्रीका तक तैराकी की, जिब्राल्टर की जलसंधि को पार करते हुए.
Photo: Instagram @milindrunning
वो लिखते हैं कि सबसे नजदीकी दूरी 15 किमी है, स्पेन के तारिफा से मोरक्को के तट तक. बहुत ही सुंदर, बहुत ही सुंदर, बहुत ही सुंदर तैराकी थी.
Photo: Instagram @milindrunning
60 साल के मिलिंद को गहरे समंदर में तैरता देख फैन्स हैरान हैं. एक ने लिखा कि इस उम्र में लोग स्लो हो जाते हैं और नई मिसाल बना रहे हैं. कई ने लिखा क्रेजी.
Video: Instagram @milindrunning
अन्य फैन ने लिखा कि ये सच में अद्भुत है. एक फैन ने कहा कि मैं 57 साल का हूं और सड़क पर सिर्फ वॉक कर सकता हूं. कई लोगों ने कहा कि आपने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.
Photo: Instagram @milindrunning