'मुझे काम क्यों नहीं दे रहे?', करण जौहर को फोन कर बोला एक्टर, निकाली भड़ास?

3 अगस्त 2023

फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम

एक्टर रोहित रॉय ने टीवी की दुनिया में जब कदम रखा ता तो दो हिट शोज दिए थे, 'स्वाभिमान' और 'देश में निकला होगा चांद'.

एक्टर का छलका दर्द

हाल ही में एक्टर स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आए. पर कुछ चोट लगने के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा. 

सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में रोहित ने बताया कि आज वह जहां हैं, संतुष्ट हैं. पर कुछ साल पहले नहीं थे. 

रोहित ने कहा- मैंने कई लोगों को फोन किया और कहा कि मैं काम करना चाहता हूं. हाल ही में मैंने करण जौहर को भी कॉल की. 

"मैंने उनसे कहा कि तुम मुझे इतने सालों से जानते हो. मैं अच्छा काम कर रहा हूं. तुम भी इस बात को कहते हो तो मुझे तुम काम क्यों नहीं दे रहे हो?"

"मैंने देखा कि आज के समय में इंडस्ट्री में हर कोई अपने हिस्से का स्ट्रगल कर रहा है. मैं भी कर रहा हूं." 

"मेरे इस इंटरव्यू के बाद शायद करण जौहर मुझे अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2' के लिए साइन कर लें."

रोहित कहते हैं कि उनके मन में उनके बड़े भाई रोनित रॉय के लिए बहुत इज्जत है. 

वह आज भी अपने बड़े भाई के साथ बैठकर ड्रिंक एन्जॉय करने को लेकर दो बार सोचते हैं. 

Read Next