शिल्पा शेट्टी ने पति संग रीक्रिएट किया Titanic पोज, यॉट पर हुईं रोमांटिक, मनाया वैलेंटाइन डे

14 FEB 2026

Photo: Instagram @theshilpashetty

शिल्पा-राज का वैलेंटाइन्स डे

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हर तरफ प्यार की हवा चल रही है. बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता रहे हैं. अब शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को वैलेंटाइन डे विश किया है.

Photo: Instagram @theshilpashetty

शिल्पा ने पति राज कुंद्रा संग यॉट पर चिल करते हुए अपनी स्पेशल फोटो शेयर की है. वो पति राज कुंद्रा संग टाइटैनिक पोज देती हुई नजर आईं. 

Photo: Instagram @theshilpashetty

शिल्पा और राज दोनों सेम नाइट सूट में ट्विनिंग कर रहे हैं. दोनों की स्माइल से इतना तो साफ है कि शादी के सालों बाद भी उनका रिश्ता काफी अटूट है. 

Photo: Instagram @theshilpashetty

तस्वीर के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- पहले दिन से ही फिल्मी हैं. मेरे डार्लिंग कुकी को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे. शिल्पा ने कैप्शन में हार्ट इमोजी भी बनाई और पति को टैग भी किया.

Photo: Instagram @theshilpashetty

बता दें कि 50 साल की शिल्पा ने साल 2009 में राज कुंद्रा संग शादी रचाई थी. इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं. 

Photo: Instagram @theshilpashetty

कपल की शादी को 17 साल हो गए हैं. मगर दोनों का प्यार आज भी न्यूलीमैरिड कपल जैसा है. फैंस शिल्पा की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं. 

Photo: Instagram @theshilpashetty

वहीं, राज कुंद्रा ने भी मजेदार वीडियो शेयर करके शिल्पा को वैलेंटाइन डे विश किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- इंस्टाग्राम पर फुल ऑन ग्लैमर, हीरोइन वाइब्स.

Credit: Credit Name

'घर पर स्पेक्स ऑन, कॉम्फी मोड. मेरी जान एक ही दिल है कितनी बार जीतोगी. मेरी एडोरेबल कुकी को हैप्पी वैलेंटाइन डे. '

Photo: Instagram @theshilpashetty

Read Next