23 Nov 2025
Photo: Instagram @baswanasandeep
एक्टर-कपल अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 23 साल रिश्ते में रहने के बाद शादी कर ली है. 16 नवंबर को दोनों ने सात फेरे लिए.
Photo: Instagram @baswanasandeep
वृंदावन के एक मंदिर में प्राइवेट सेरेमनी के दौरान दोनों शादी के बंधन में बंधे. संदीप ने शादी के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा- मैं और अश्लेषा अप्रैल में वृंदावन आए थे.
Photo: Instagram @baswanasandeep
इस ट्रिप के बाद हम दोनों ने एक कनेक्शन महसूस किया और रिलेशनशिप में 23 साल रहने के बाद शादी करने का फैसला लिया. हमारे पेरेंट्स बहुत खुश हैं.
Photo: Instagram @baswanasandeep
वो काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि हम दोनों शादी करें. हम दोनों ही शादी काफी सिम्पल रखना चाहते थे. मैं खुश हूं कि मैंने अपने प्यार से शादी की है.
Photo: Instagram @baswanasandeep
हम दोनों का शादी करने का निर्णय काफी ऑर्गैनिक था. वृंदावन आकर हमने एक कनेक्शन महसूस किया. काफी सालों से हम साथ थे तो लोग पूछते थे कि हमने शादी क्यों नहीं की.
Photo: Instagram @baswanasandeep
पर हम दोनों दिमाग में एक-दूसरे से पहले ही शादी कर चुके थे. शादी के बाद मुझे कुछ भी अलग महसूस नहीं हो रहा है. मन में था कि एक दिन करेंगे तो कर ली.
Photo: Instagram @baswanasandeep
आप सभी लोगों का प्यार पाकर हम दोनों ही बहुत खुश हैं. दोस्तों और वे विशर्स ने हमे ढेर सारी बधाइयां दी हैं. बता दें कि दोनों ही छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं.
Photo: Instagram @baswanasandeep