गांव में हसीनाओं की अग्निपरीक्षा, अंगारों पर चलने को मजबूर, निकलीं चीखें-नहीं रुके आंसू, हुईं बेहाल

9 AUG 2025

Photo: Instagram @zeetv

रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' टीवी पर धमाल मचा रहा है. शो में एक्ट्रेसेस को गांव के रंग में ढलते देखना दर्शकों को काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है. 

आग से खेली हसीनाएं...

Photo: Instagram @zeetv

टीवी की हसीनाएं सुख-सुविधाओं के बिना गांव में हर चुनौती का सामना कर रही हैं. अब सभी हसीनाओं को गांव वालों के संकट को दूर करने के लिए अग्निपरीक्षा देनी होगी.

Photo: Instagram @zeetv

इस अग्निपरीक्षा में हसीनाएं आग से खेलती दिखेंगी. शो का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है. वीडियो में देख सकते हैं कि हसीनाएं सभी गांव वालों की परेशानियां जानने की कोशिश करती हैं, ताकि उनकी मदद कर सकें. 

Video: Instagram @zeetv

शो के होस्ट रणविजय सिंह सभी हसीनाओं से कहते हैं- हफ्ते में एक बार आपकी महापरीक्षा होगी. महापरीक्षा एक अग्निपरीक्षा है. इस बार आपको आग के बीच से अलग-अलग तरीके से निकलना होगा. 

Photo: Instagram @zeetv

प्रोमो में देख सकते हैं कि किसी हसीना को अंगारों पर चलना होगा, तो किसी को आगे के रिंग से निकलना होगा. सभी हसीनाएं बिना डरे आगे से खेलते हुए फुल जोश में टास्क करती हुई नजर आ रही हैं.

Photo: Instagram @zeetv

हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेसेस इमोशनल भी हो गईं. टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की तो चीखें निकल जाती हैं. वो रोते हुए दिखाई दीं. 

Photo: Instagram @zeetv

लेकिन गांव वालों की मदद करने के लिए हसीनाएं हर चुनौती का सामना करती नजर आईं. किसी ने भी अपने कदम पीछे नहीं हटाए. प्रोमो देखकर फैंस के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं. अब हर किसी को एपिसोड का इंतजार है. 

Photo: Instagram @zeetv

Read Next