बिजनेसमैन BF संग पोस्टपोन हुई शादी, कब दुल्हन बनेगी 'TV की हसीना'? बोली- परिवार में...

1 FEB 2026

Photo: Instagram @pavitrapunia_

कब है पवित्रा की शादी?

मशहूर टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' फेम पवित्रा पुनिया खास वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, एक्ट्रेस की शादी कुछ वक्त के लिए टल गई है. 

Photo: Instagram @pavitrapunia_

पवित्रा पुनिया ने अक्टूबर 2025 में यूएस बेस्ड बिजनेसमैन संग सगाई की थी. उन्होंने सगाई की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं. 

Photo: Instagram @pavitrapunia_

पवित्रा अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग मार्च में शादी करके घर बसाने वाली थीं. लेकिन अब फैंस को उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. 

Photo: Instagram @pavitrapunia_

पवित्रा की शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही थीं. मगर अचानक फैमिली में हुई इमरजेंसी के चलते उनकी शादी 6 महीने आगे बढ़ा दी गई है. 

Photo: Instagram @pavitrapunia_

पवित्रा ने अपनी शादी पोस्टपोन होने की खबर को खुद कंफर्म किया है. HT संग बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि दिसंबर 2025 में उनकी नानी का निधन हो गया था.

Photo: Instagram @pavitrapunia_

इस वजह से उनके परिवार ने उनकी शादी 6 महीने के लिए पोस्टपोन कर दी है. पवित्रा ने ये भी बताया कि शादी की नई तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है.

Photo: Instagram @pavitrapunia_

लेकिन इतना तय है कि शादी अगस्त से पहले तो नहीं होगी. पवित्रा बोलीं- हमने कम से कम 6 महीने के लिए शादी टाल दी है. जो भी हुआ हम उससे उभरने की कोशिश कर रहे हैं. 

Photo: Instagram @pavitrapunia_

पवित्रा की बात करें तो वो टीवी एक्टर एजाज खान संग भी रिश्ते में रह चुकी हैं. हालांकि, लंबी डेटिंग के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

Photo: Instagram @pavitrapunia_

Read Next