काम के बदले की पैसों की डिमांड, डायरेक्टर ने की टुच्ची हरकत, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

30 July 2025

Photo: Instagram @hellyshahofficial

हेली शाह, इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. जब हेली ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो शुरू के 2-3 साल काफी स्ट्रगल करना पड़ा.

हेली ने सुनाई आपबीती

Photo: Instagram @hellyshahofficial

हेली ने हाल ही में The Free Press Journal संग बातचीत में बताया कि वो जब भी कहीं ऑडिशन देने जाती थीं तो उनकी मां साथ जाती थीं. 

Photo: Instagram @hellyshahofficial

हेली ने कहा- एक बार मुझे एक कास्टिंग डायेक्टर ने बेवकूफ बनाने की कोशिश की. फिल्म सिटी में मैं मां के साथ ऑडिशन देने के लिए गई थी. 

Photo: Instagram @hellyshahofficial

मैं उस शो का नाम नहीं बता सकती, वो काफी बड़ा शो था. मेरे करियर को 2-3 साल ही हुए थे. ऑडिशन के बाद उस डायरेक्टर ने मेरे से मां के सामने बातचीत करनी शुरू की. 

Photo: Instagram @hellyshahofficial

वो पैसों को लेकर बात कर रहा था. वो बहुत ही टुच्ची हरकत थी. मैं नहीं बता सकती कि उसने क्या किया. अगर कोई कहता कि हम 10 पर्सेंट एजेंसी फीस लेंगे तो हम दे देते.

Photo: Instagram @hellyshahofficial

लेकिन उसने जिस तरह हमें अप्रोच किया और चीजें कहीं, वो काफी खराब थीं. मैं मां के साथ थी तो इसलिए उसने थोड़ा तरीके से बात की, वरना वो अपनी हद पार कर बैठता. 

Photo: Instagram @hellyshahofficial

मैं अगर अकेली होती तो वो बिल्कुल नहीं सोचता. न जाने मेरे साथ क्या करता. पर मां के साथ थी तो बच गई. मैं तुरंत उस किस्से के बाद वहां से निकल गई थी. 

Photo: Instagram @hellyshahofficial

Read Next