आज 1:59 बजे क्या होने वाला है खास...
By Aajtak Education
14 March 2023
हर वर्ष 14 मार्च को वर्ल्ड पाई डे (World Pi Day) मनाया जाता है. यह एक ग्रीक लैटर है जिसका प्रयोग एक मैथमेटिकल कॉन्स्टैन्ट के तौर पर होता है.
Pi (π) स्थिरांक की मदद से नदियों की लंबाई, ब्रह्मांड के आकार, तारों के बीच की घुमावदार दूरी और पिरामिड के आकार की माप आदि की जाती है.
Pi का मान दशमलव के कई अंकों तक होता है. साधारण तौर पर Pi का मान 3.14 माना जाता है.
3.14 को साल के तीसरे महीने की 14 तारीख के तौर पर देखा जाता है. यही 14 मार्च को विश्व पाई डे के तौर पर मनाने की खास वजह है.
14 मार्च को 1:59:26 बजे पाई का मान दशमलव के सात अंकों तक शुद्ध पाया जाता है यानि 3.1415926
यानी हर वर्ष 14 मार्च को 1:59:26 बजे वर्ल्ड पाई डे मनाया जाता है क्योंकि इस समय डेट एंड टाइम का मान 3.1415926 होता है.
हालांकि, आज ही के दिन महान फिजिसिस्ट एलबर्ट आइंस्टीन का जन्मदिन भी है जिसके कारण भी आज का दिन पाई डे के तौर पर चुना गया था.
Read Next
ये भी देखें
खोलना है गैस एजेंसी? तो जरूरी है इतनी पढ़ाई-लिखाई, रजिस्ट्रेशन से पहले जानें पूरा प्रोसेस
कितने पढ़े-लिखें हैं... अक्षय कुमार के बेटे आरव, खुद पकाते हैं खाना, पहनते हैं 'उतरन'?
सेना में बनना है ऑफिसर, तो न करें ये गलतियां,दूर हो सकता है सपना
डायबिटीज से स्ट्रेस तक इलाज का नया तरीका, योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग