क्यों 28 फरवरी को मनाया जाता है 'नेशनल साइंस डे'
By Aajtak Education
February 27, 2023
नोबेल विजेता डॉ सी वी रमन ने 28 फरवरी 1928 को 'प्रकाश के बिखराव' का सिद्धांत दिया था जिसे 'रमन इफेक्ट' कहा जाता है.
इसके चलते हर वर्ष भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है.
अपनी इस खोज के लिए वह 1930 में फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार से सम्मान हुए. नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वह पहले एशियाई थे.
3 वर्ष बाद वह कलकत्ता छोड़ बेंगलुरू आ गए जहां उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IIS) के प्रमुख का पद संभाला.
वर्ष 1943 में उन्होंने रमन रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना की.
विज्ञान में अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए वह 1954 में भारत रत्न से सम्मानित हुए.
उन्हें वर्ष 1957 में लेनिन शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.
Read Next
ये भी देखें
खोलना है गैस एजेंसी? तो जरूरी है इतनी पढ़ाई-लिखाई, रजिस्ट्रेशन से पहले जानें पूरा प्रोसेस
कुदरत से प्यार है तो ग्रीन जॉब्स करें और लाखों में कमाएं
डायबिटीज से स्ट्रेस तक इलाज का नया तरीका, योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग
स्पिरिचुअल क्रिएटर बनने का बढ़ता ट्रेंड, पढ़ाई से कमाई तक का पूरा रास्ता