क्यों चर्चा में हैं UPSC में AIR-22 पाकर IAS बनीं रिया सैनी?

8 April 2026

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

IAS रिया सैनी की सफलती की कहानी हर किसी के लिए एक इंस्पिरेशन हैं. बिना किसी कोचिंग की मदद से देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC में 22 वीं रैंक हासिल की है.  

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

उन्होंने रेलवे की ट्रेनिंग के साथ-साथ UPSC की तैयारी की और शानदार रैंक हासिल की.

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

रिया सैनी ने UPSC CSE 2024 में ऑल इंडिया रैंक 22 हासिल की है जिसके बाद उनकी वाराणसी में पोस्टिंग की चर्चा है.

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल क्षेत्र के टांडा गांव की रहने वाली हैं.

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

उनके पिता मुकेश कुमार मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में चीफ इंजीनियर हैं और मां गृहिणी हैं.  

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

रिया ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इंजीनियरिंग के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें UPSC परीक्षा की तैयारी करनी है.

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

उनका यूपीएससी में वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र. लेकिन पहले प्रयास में वह सफल नहीं हो पाई थीं.

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

दूसरे प्रयास में उनका चयन इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) के लिए हुआ. उन्होंने लखनऊ में रेलवे की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी.

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

रेलवे की कठिन ट्रेनिंग के साथ उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और तीसरे प्रयास में 22वीं रैंक पाकर अपना आईएएस बनने का सपना पूरा किया.

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला है और वर्तमान में उनकी वाराणसी (प्रधानमंत्री मोदी का निर्वाचन क्षेत्र) में पोस्टिंग की चर्चा है.

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

रिया ने बताया कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं. केवल इंटरव्यू के लिए उन्होंने मॉक इंटरव्यू के लिए सहारा लिया है.   

(Photo:insta/@riyasaini_ias)

Read Next