26 Sep 2025
Photo: AI-Generated
क्या आप भी ये सोचते हैं कि रात को पढ़ना या सुबह जल्दी उठकर पढ़ना दोनों में से कौन सी आदत बेहतर साबित हो सकती है? आइए जानते हैं कौन सा समय आपके लिए सबसे उचित होता है.
Photo: AI-Generated
कुछ लोग मानते हैं कि रात को सोने से पहले पढ़ना ज्यादा फायदेमंद होता है, वहीं कई लोग यह भी कहते हैं कि सुबह उठ कर पढ़ना ज्यादा फायदा देता है.
Photo: AI-Generated
लेकिन साइंस का कहना है कि फायदा मिलने के लिए रात को पढ़ने की आदत या सुबह की आदत से ज्यादा हमारे दिमाग की प्रोसेसिंग जरूरी होती है.
Photo: Pixabay
कई स्टडी मानती है कि रात को सोते समय पढ़ने से अगले दिन हमें वह अच्छे से याद हो सकता है.
Photo: AI-Generated
न्यूरोसाइंटिस्ट कहते है कि नींद केवल शरीर के लिए आराम नहीं देती, बल्कि यह एक एक्टिव वर्क की तरह है.
Photo: Pixabay
सोते समय हमारा दिमाग दिन में याद की गई सारी जानकारी को दोहराता है.
Photo: Pixabay
इसलिए अच्छी मेमोरी के लिए बच्चों को 8 से 10 घंटे की नींद और बड़ों को कम से कम, 7 से 9 घंटे तक की नींद फायदा पहुंचा सकती है.
Photo: Pixabay
रिसर्च ये भी कहती है, किसी चीज को याद करने का सही समय तब होता है जब आप अलर्ट होते हैं. इसलिए सुबह उठकर पढ़ना भी काफी फायदेमंद हो सकता है.
Photo: AI-Generated
लेकिन कुछ लोग रात को ज्यादा अलर्ट महसूस करते हैं, तो वहीं कुछ लोग सुबह के समय. हर एक ब्रेन के चलने का तरीका अलग हो सकता है.
Photo: AI-Generated
साइंस ने रात और सुबह दोनों को बेहतर समय माना है. आप फॉर्मूला, तारीख जैसी चीजों को रात में सोने से पहले पढ़ सकते हो,
Photo: AI-Generated
आप कॉन्सेप्ट या प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी चीजों को सुबह पढ़ सकते हैं.
Photo: AI-Generated
अच्छी मेमोरी के लिए, सुबह उठ कर चीजों को सीखना और रात को सोने से पहले रिपीट करना आपकी काफी मदद कर सकता है.
Photo: AI-Generated