8 घंटे पढ़ो, 8 घंटे सो जाओ, 8 घंटे मौज करो, विकास दिव्यकीर्ति ने बताया IAS बनने का सफल मंत्र

08 06 2025

दृष्टि आईएएस के संस्थापक और एमडी. विकास दिव्यकीर्ति UPSC छात्रों के बीच अक्सर चर्चा में रहते हैं.

उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें वे छात्रों को IAS,IPS या सरकारी एग्जाम क्लियर करने के टिप्स दे रहे होते हैं.

इसी तरह विकास दिव्यकीर्ति का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस इंटरव्यू में विकास दिव्यकीर्ति बता रहे हैं कि एक कैडिडेट्स को कितने घंटे, सोना, पढ़ा और मस्ती करनी चाहिए.

विकास दिव्यकीर्ति ने बताया कि छात्र जीवन में नींद बेहद जरूरी होती है. पढ़ाई करने और पढ़ा हुआ याद रखने के लिए दिमाग को रेस्ट देना जरूरी है.

उन्होंने आगे बताया कि छात्र को कम से कम आठ घंटे सोना चाहिए. इसके बाद 8 घंटे पढ़ाई करना भी जरूरी है.

उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है लगातार पढा़ई की जाए, ब्रेक ले लेकर भी पढ़ाई की जा सकती है. 

इसके बाद बाकी के 8 घंटे मौज-मस्ती या बाकी काम करने में निकाले जा सकते हैं.

Read Next