सैनिक स्कूल में किन-किन लोगों का एडमिशन होता है? कितनी लगती है फीस

12 June 2025

भारत में चल रहे सैनिक स्कूल देश के उन विशेष बोर्डिंग स्कूलों में शामिल हैं, जो बच्चों को न सिर्फ बेहतर शिक्षा देते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासित और देशभक्ति से भरे नागरिक के रूप में भी तैयार करते हैं. 

Credit: PTI

आइए जानते हैं सैनिक स्कूल की फीस कितनी होती है और किन किन लोगों को एडमिशन मिलता है.

Credit: PTI

ये स्कूल रक्षा मंत्रालय के अधीन आते हैं और खास तौर पर उन छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), नौसेना और वायुसेना जैसी सेवाओं के लिए तैयार करने का काम करते हैं.

Credit: PTI

सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए हर साल अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) कराई जाती है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करती है.

Credit: India Today

इस परीक्षा में चयन होने के बाद छात्रों का मेडिकल टेस्ट भी होता है. इसके बाद ही उन्हें प्रवेश मिलता है. लिखित परीक्षा को बेहद कम बच्चे पास कर पाते हैं.

Credit: India Today

ये स्कूल पूरी तरह से बोर्डिंग होते हैं, यानी बच्चे पूरे साल हॉस्टल में रहते हैं और एक अनुशासित सैन्य शैली में प्रशिक्षण पाते हैं.

Credit: India Today

यहां एडमिशन के लिए कोई भी स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकता है. हालांकि, एडमिशन परीक्षा पास करने के बाद ही मिलता है.

Credit:AFPI

फीस की बात करें तो सैनिक स्कूलों की सालाना फीस लगभग ढेड़ लाख के बीच होती है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल, मेस, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं.

Credit: PTI

हालांकि, कई राज्यों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, एससी/एसटी छात्रों और रक्षा पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा भी दी जाती है.

Credit: PTI

Read Next