09 November 2025
Photo: AI Generated
नदियां आमतौर पर ऊंची जमीन से समुद्र की ओर बहती है. ऐसे में आज हम उन नदियों के बारे में जानेंगे जो भूवैज्ञानिक बदलावों व मानवीय हस्तक्षेप के कारण उल्टी दिशा में बहने लगीं.
Photo: AI Generated
अमेजन नदी कभी पश्चिम की ओर बहती थी. करीब 10 मिलियन वर्ष पहले एण्डीज पर्वत के उभरने की वजह से नदी की दिशा बदल गई और वह उल्टी दिशा में अटलांटिक महासागर की ओर बहने लगी.
Photo: AI Generated
मिसिसिपी नदी भी कई बार उल्टी दिशा में बह चुकी है. कई ऐसे मौके आए हैं, जब इसे पीछे की ओर बहना पड़ा.
Photo: AI Generated
1812 के न्यू मैड्रिड भूकंप और कैटरीना तूफ़ान के दौरान तेज भूकंपीय गतिविधियों की वजह से ये कुछ समय के लिए पीछे की ओर बहने लगी थी.
Photo: AI Generated
कनाडा की फ्रेजर नदी जो कोलंबिया से होकर बहती है. इस नदी की दिशा भी कभी-कभी उल्टी हो जाती है.
Photo: AI Generated
ऊंचे समुद्री ज्वार-भाटे के वजह से फ्रेजर नदी का प्रवाह उल्टी दिशा में बढ़ने लग जाता है.
Photo: AI Generated
कंबोडिया का टोन्ले साप नदी भी हर साल अपनी दिशा बदल लेती है. जब मानसून में मेकांग नदी बाढ़ लाती है तो इस नदी की धारा को पीछे की ओर धकेल देती है.
Photo: AI Generated
तब यह टोन्ले नदी उल्टी दिशा में बहने लगती है. जलस्तर कम होने के साथ ही इसका प्रवाह सामान्य हो जाता है.
Photo: AI Generated
कनाडा की हंबर नदी भी कई बार अलग-अलग जगहों पर उल्टी दिशा में बहने लगती है. इसकी वजह भी बड़े तूफान होते हैं.
Photo: AI Generated
हवाएं इतनी तीव्र होती है कि यह नीचे ओंटारियो झील की ओर जाने के बजाय ऊपर की ओर चली जाती है.
Photo: AI Generated