कैसे बनते हैं PM की सुरक्षा करने वाले SPG कमांडो? जानें भर्ती और ट्रेनिंग का पूरा प्रोसेस

7 April 2026

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात काले चश्मे और सूट वाले SPG कमांडो हमेशा से युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं. अपनी पैनी नजर और हर पल चौकन्ना रहने वाले ये कमांडो विशेष ट्रेन‍िंग से गुजरते हैं, जानिए इस फील्ड में कैसे कर‍ियर बना सकते हैं.

(Photo: AFP)

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) भारत की सबसे पेशेवर और संभ्रांत (Elite) सुरक्षा इकाई है. इनका एकमात्र उद्देश्य भारत के प्रधानमंत्री की हर पल सुरक्षा करना है. 1985 में इस फोर्स का गठन किया गया था.

(Photo: PIB)

सबसे बड़ा सच ये है कि SPG में आप सीधे भर्ती नहीं होती है. इसके लिए कोई अलग से परीक्षा नहीं होती. इसमें केवल प्रतिनियुक्ति (डेप्यूटेशन) के आधार पर ही चयन किया जाता है.

(Photo: ITG)

SPG के लिए उम्मीदवारों का चयन IPS, BSF, ITBP, CRPF और CISF जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से किया जाता है. पहले आपको इनमें से किसी एक फोर्स का हिस्सा बनना होगा.

(Photo: ITG)

पहला चरण होता है कि गृह मंत्रालय इन बलों से बेहतरीन जवानों और अधिकारियों की सूची मांगता है. इसके बाद एक कड़ा इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट होता है. केवल शारीरिक मजबूती नहीं, बल्कि मेंटल अलर्टनेस पर भी फोकस करना होता है.

(Photo: PTI)

चुने गए जवानों को मानेसर या अन्य गुप्त ठिकानों पर वैसी ही ट्रेनिंग दी जाती है जैसी अमेरिका के सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को मिलती है. यह ट्रेनिंग 3 महीने तक चलती है जिसमें फेल होने का मतलब है कि अपनी पुरानी फोर्स में वापसी.

(Photo: PTI)

SPG कमांडो FN Herstal F2000, Glock 17/19 पिस्तौल और FN P90 जैसे आधुनिक हथियारों को चलाने में माहिर होते हैं. इन्हें पलक झपकते ही दुश्मन को ढेर करने की ट्रेनिंग दी जाती है.

(Photo: PTI)

वहीं, इनके कान में लगा ईयरपीस और आंखों पर काला चश्मा महज टशन नहीं है. चश्मा इसलिए ताकि दुश्मन को पता न चले कि कमांडो की नजर किस तरफ है और ईयरपीस से वे कंट्रोल रूम से जुड़े रहते हैं.

(Photo: PTI)

SPG में कमांडो का कार्यकाल स्थायी नहीं होता. एक जवान 3 से 5 साल तक SPG में सेवा देता है और फिर वापस अपनी मूल फोर्स में लौट जाता है.

(Photo: PTI)

एक SPG कमांडो को उनकी रैंक के अनुसार आकर्षक सैलरी मिलती है. साथ ही उन्हें बेसिक पे का 25-27% ड्रेस और रिस्क अलाउंस के रूप में अतिरिक्त मिलता है.

(Photo: PTI)

अगर आप SPG में जाना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद NDA या ग्रेजुएशन के बाद CDS/UPSC CAPF की परीक्षा पास कर ऑफिसर बनें या फिर SSC GD के जरिए कांस्टेबल बनकर इन फोर्सेस में शामिल हों.

(Photo: PTI)

Read Next