चिकन, मटन या कुछ और... सबसे ज्यादा किसका मीट खाते हैं पाकिस्तानी?
11 Feb 2026
Photo: Pixabay
पाकिस्तान में लोगों के खानपान को लेकर किए गए एक सर्वे में दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं.
Photo: Pexels
गिलानी रिसर्च फाउंडेशन और गैलप पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के आधे से ज्यादा घरों में सबसे ज्यादा बीफ खाया जाता है.
Photo: Pixabay
यह सर्वे न सिर्फ लोगों की भोजन पसंद को दिखाता है, बल्कि ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच खाने की आदतों का अंतर भी दिखाता है.
Photo: Pixabay
गिलानी रिसर्च फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी (नॉट-फॉर-प्रॉफिट) संस्था है, जो पाकिस्तान और दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों, नीति-निर्माताओं और आम नागरिकों के लिए सामाजिक शोध उपलब्ध कराती है.
Photo: Pexels
गिलानी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा गैलप पाकिस्तान के जरिए किए गए एक सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला मांस बीफ (गाय का मांस) है.
Photo: Pixabay
इस्लामाबाद में 15 जून 2009 को जारी इस सर्वे के अनुसार 50% लोगों ने कहा कि उनके घर में सबसे ज्यादा बीफ खाया जाता है.
Photo: Pixabay
39% लोगों ने बताया कि वे चिकन ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. 9% लोग मटन और 2% लोग किसी और तरह का मांस इस्तेमाल करते हैं.
Photo: Pixabay
सर्वे में यह भी पाया गया कि गांवों में रहने वाले 53% लोग बीफ खाते हैं, जबकि शहरों में यह आंकड़ा 43% है.
Photo: Pexels
बलूचिस्तान में मटन ज्यादा लोकप्रिय है, जबकि NWFP (अब खैबर पख्तूनख्वा) में बीफ ज्यादा खाया जाता है.
Photo: Pexels
यह भी देखा गया कि मटन और चिकन महंगे होते हैं, इसलिए इन्हें आमतौर पर ज्यादा आय वाले लोग अधिक इस्तेमाल करते हैं.